बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को कारोबार के दौरान चढ़कर 63,772 अंक पर पहुंच गया जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। वहीं, कारोबार के दौरान ही एनएसई का निफ्टी भी चढ़कर 18,931 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 26 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और टाटा मोटर्स के शेयर सर्वाधिक चढ़े।