सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स व निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 319.63 अंक चढ़कर सर्वकालिक उच्चतम स्तर 67,838.63 पर जबकि निफ्टी 89.25 अंक चढ़कर 20,192.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 कंपनी के शेयरों में तेज़ी रही और भारती एयरटेल व महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर सर्वाधिक चढ़े।