सर्वकालिक निचले स्तर पर लुढ़के स्विट्ज़रलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक क्रेडिट सुइस के शेयर
स्विट्ज़रलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक क्रेडिट सुइस के शेयर बुधवार को लगभग 29% गिरकर 1.60 स्विस फ्रैंक/शेयर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़क गए। दरअसल, बैंक के सबसे बड़े निवेशक और 10% हिस्सेदारी वाले सऊदी नैशनल बैंक द्वारा क्रेडिट सुइस को और अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं कराने की घोषणा के बाद इसके शेयरों में यह गिरावट आई।