सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी 2022 अवॉर्ड के दावेदारों का हुआ एलान, रोनाल्डो शामिल नहीं
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी 2022 अवॉर्ड के लिए चुने गए दावेदारों का एलान हो गया है। विश्व कप 2022 विजेता अर्जेंटीना का नेतृत्व करने वाले लियोनेल मेसी और फ्रांस के फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे दावेदारों में शामिल हैं जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो सूची से बाहर हैं। 14 दावेदारों में करीम बेंज़ेमा, नेमार, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, लूका मोद्रिच और अर्लिंग हालैंड भी शामिल हैं।