सर्वाधिक उपयोग वाली 300 दवाइयों पर आज से क्यूआर कोड लगाना हुआ अनिवार्य
1 अगस्त, 2023 से उत्पादित सर्वाधिक उपयोग वाली 300 दवाइयों पर क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने से खरीदारों को दवाइयों के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस और बैच नंबर जैसी जानकारियां मिलेंगी जिससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि दवा नकली नहीं है। इन प्रमुख दवाइयों में डोलो, ऐस्थलिन, सैरिडॉन, कालपोल व अन्य शामिल हैं।