सर्विस चार्ज पर रोक लगाने के सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा रेस्टोरेंट एसोसिएशन
नैशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने रेस्टोरेंट को सर्विस चार्ज लेने से रोकने वाले दिशा-निर्देशों को सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। इस मामले पर सुनवाई 20-जुलाई को होगी। गौरतलब है, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने 4-जुलाई को होटल और रेस्टोरेंट को बिल में डिफॉल्ट तौर पर सर्विस चार्ज लगाने से रोकने के लिए गाइडलाइन्स जारी किया था।