सर्वे के दौरान ओडिशा के तीन ज़िलों में मिले सोने के भंडार
ओडिशा के इस्पात और खनन मंत्री प्रफुल्ल कुमार मल्लिक ने कहा है कि राज्य के तीन ज़िलों में सोने के भंडार पाए गए हैं। उन्होंने कहा, "डायरेक्टरेट ऑफ माइंस और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के सर्वेक्षण में...देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज में सोने के भंडार होने का पता चला है।" दरअसल, पिछले 2 साल में इलाकों का नया सर्वेक्षण हुआ था।