सर्वे में छत्तीसगढ़ चुनाव में हार के अनुमान के बाद बीजेपी करवा रही ईडी की रेड: कांग्रेस
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार समेत कई सहयोगियों के ठिकानों पर बुधवार को हुई ईडी की छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में कई सर्वे में (आगामी विधानसभा चुनाव में) बीजेपी की हार दिखाई जा रही है, इससे घबराई हुई बीजेपी रेड करवा रही है।"