सलमान के घर के बाहर फायरिंग केस में बिश्नोई गैंग के 'मामा' को तलाश रही मुंबई पुलिस
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस बिश्नोई गैंग से जुड़े 'मामा' नामक एक शख्स की तलाश कर रही है। दरअसल, मामले में दायर की गई चार्जशीट में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और शूटर विक्की गुप्ता के बीच हुई बातचीत दर्ज है जिसमें 'मामा' नामक शख्स का ज़िक्र किया गया था।