सलमान के घर फायरिंग से पहले अनमोल बिश्नोई ने शूटर्स से कहा था 'तुम लोग इतिहास लिखोगे'
अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा फाइल की गई चार्जशीट में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और शूटर्स की बातचीत का ज़िक्र है। चार्जशीट के अनुसार फायरिंग से पहले अनमोल ने शूटर्स से कहा था, "इस काम को करते समय बिल्कुल भी डरना मत...तुम लोग इतिहास लिखोगे।"