सलमान खान की ज़िद के कारण रो पड़े थे करण जौहर, 'कुछ-कुछ होता है’ से जुड़ा है किस्सा
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के मशहूर गाने 'साजनजी घर आए' की शूटिंग के दौरान अभिनेता सलमान खान फटी जींस और काली टी-शर्ट पहनकर सेट पर पहुंच गए थे। वह इसे एक नया ट्रेंड बनाना चाहते थे। हालांकि, (तब) नए निर्देशक करण जौहर उनके सामने फूट-फूटकर रोने लगे जिसके बाद सलमान मान गए और सूट पहनकर शूटिंग की।