सलमान की जगह अक्षय और अरशद 'बिग बॉस 19' का 'वीकेंड का वार' ऐपिसोड करेंगे होस्ट: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर सलमान खान इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' में 'वीकेंड का वार' ऐपिसोड होस्ट नहीं करेंगे और उनकी जगह अक्षय कुमार और अरशद वारसी शो को होस्ट कर सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सलमान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में लद्दाख में व्यस्त हैं और इसलिए वह इस हफ्ते मुंबई नहीं रहेंगे।