लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान को धमकी देने वाले सब्ज़ी विक्रेता को पुलिस ने किया अरेस्ट

सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरे मेसेज भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर (झारखंड) से सब्ज़ी विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पिछले हफ्ते यातायात पुलिस के वॉट्सऐप हेल्पलाइन पर सलमान से ₹5 करोड़ की रंगदारी की मांग वाला धमकी भरा मेसेज मिला था जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Load More