सलमान की फिल्म के गाने 'कहे तोसे सजना' के लिए शारदा सिन्हा ने लिए थे सिर्फ ₹76
पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। विशेष तौर पर छठ गीतों के लिए मशहूर शारदा ने ऐक्टर सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया के गाने 'कहे तोसे सजना' के लिए सिर्फ ₹76 फीस ली थी। उन्होंने सलमान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का गाना 'बाबुल' भी गाया था।