सलमान को बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए: उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी
ऐक्टर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने कहा है कि सलमान को काले हिरण के शिकार के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी सलमान की तरफ से माफी मांगी है और मैं बिश्नोई समुदाय का सम्मान करती हूं। मुझे उनके मंदिरों में जाना और वहां प्रार्थना करना अच्छा लगेगा।"