सलमान को मारने की धमकी देने वाला शख्स मुंबई से अरेस्ट, ₹2 करोड़ की मांगी थी रंगदारी
मुंबई पुलिस ने ऐक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने और उनसे ₹2 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में एक शख्स को बांद्रा से गिरफ्तार किया है। शख्स ने मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को मेसेज भेजकर रंगदारी मांगी थी। इससे पहले पुलिस ने सलमान को धमकी देकर ₹5 करोड़ मांगने वाले सब्ज़ी विक्रेता को गिरफ्तार किया था।