अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने इसकी पुष्टि की है। सलीम (90) के अस्पताल में भर्ती होने का स्पष्ट कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और खान परिवार ने इसे लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है।