सलमान खान की स्टार पावर को कोई छू भी नहीं सकता: काजोल
ऐक्ट्रेस काजोल ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान, आमिर खान व सलमान खान के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि शाहरुख और आमिर प्रोफेशनल व जुनूनी ऐक्टर्स हैं जबकि सलमान का स्टारडम अलग है। उन्होंने कहा, "जब हम प्योर स्टारडम की बात करते हैं तो सलमान को कोई छू भी नहीं सकता और अक्षय भी इससे सहमत होंगे।"