सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, अनजान महिला और पुरुष ने की उनके घर में घुसने की कोशिश
मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में सलमान खान के आवास में अवैध रूप से घुस रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 20 मई को जितेंद्र कुमार सिंह नामक 23 वर्षीय शख्स ने गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में जबरन घुसने की कोशिश की थी। सलमान खान को बीते कुछ समय से लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं।