सलमान खान ने खरीदी क्रिकेट टीम, ISPL की नई दिल्ली फ्रैंचाइज़ी के बने मालिक
अभिनेता सलमान खान 'इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग' (आईएसपीएल) की नई दिल्ली फ्रैंचाइज़ी के मालिक बन गए हैं। अपने तीसरे सीज़न से पहले बुधवार को आईएसपीएल ने एक वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की। वहीं, सलमान ने आईएसपीएल का वीडियो शेयर कर लिखा, "आईएसपीएल के साथ सड़क से स्टेडियम तक क्रिकेट की जर्नी शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।"