सलमान खान ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर तोड़ी चुप्पी
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों के बीच और 'डर नहीं लगता' सवाल को लेकर अभिनेता सलमान खान ने कहा है, "भगवान, अल्लाह...सब उन पर है।" उन्होंने कहा, "जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस यही है।" गौरतलब है, 1998 में काला हिरण केस के बाद से लॉरेंस बिश्नोई और सलमान के बीच विवाद चलता आ रहा है।