सलमान खान ने पहनी ₹61 लाख की 'राम मंदिर' वाली घड़ी, शेयर कीं तस्वीरें
अभिनेता सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह जैकब ऐंड कंपनी की लिमिटेड एडीशन की 'एपिक एक्स राम जन्मभूमि एडीशन' घड़ी पहने दिख रहे हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस घड़ी की कीमत ₹61,00,000 है। बकौल रिपोर्ट्स, सलमान को यह घड़ी उनकी मां और बहनों ने तोहफे में दी है।