सलमान खान ने बिग बॉस 20 की कास्टिंग पर हो रही आलोचना पर तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 की कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचना पर अभिनेता सलमान खान ने कहा है, "हमने सोचा कि कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर चुना गया लेकिन कभी-कभी गलती हो जाती है।" उन्होंने कहा, "जो कंटेस्टेंट्स शो में नज़र नहीं आ रहे, वे यह कहकर अपना बचाव कर सकते हैं कि वे गेम में बहुत कुछ कर रहे।"