सलमान खान ने बहन अलवीरा संग मनाया रक्षाबंधन, पैपराजी को दिखाईं कलाइयों पर बंधी राखियां

अभिनेता सलमान खान ने बहन अलवीरा के घर परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाया। घर से निकलते समय उन्होंने पैपराजी को अपनी कलाई पर बंधी कई रंग-बिरंगी राखियां दिखाईं। सलमान ने इस दौरान माथे पर तिलक लगाया हुआ था और मरून टी-शर्ट, नीली जींस व काउबॉय हैट पहनी थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

Load More