सलमान खान ने शाहरुख खान को उनके जन्मदिन पर दी बधाई, शाहरुख का जवाब हुआ वायरल
सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' शेयर किया है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "हमेशा जवान रहो, 'द किंग'। मेरी यही दुआ है।" शाहरुख ने जवाब दिया, "आपने कहा था कि बिना शर्ट के मेरी बॉडी अच्छी लगती है...सिर्फ इसलिए मेहनत की...लव यू भाई, हमेशा।।"