सलमान खान फायरिंग केस में आरोपियों के पास से मिली अनमोल बिश्नोई की ऑडियो रिकॉर्डिंग
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस को आरोपियों के पास से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। बरामद हुए ऑडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया था जो जांच एजेंसी के पास रखे अनमोल बिश्नोई के ऑडियो सैंपल से मैच हो गया है।