सलमान खान से तारीफ मिलने पर राजपाल यादव ने दिया जवाब, कहा- लव यू भाई
एक इवेंट में होस्ट-पत्रकार सौरभ द्विवेदी द्वारा अभिनेता राजपाल यादव की बातचीत पर ऑनलाइन छिड़ी चर्चा के बीच अभिनेता सलमान खान द्वारा तारीफ किए जाने पर राजपाल ने प्रतिक्रिया दी है। राजपाल ने लिखा, "मेरे 30 साल के सफर को सराहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया...आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं...लव यू भाई, नमन!"