सलमान ने धमकियों के बीच शुरू की 'बिग बॉस' की शूटिंग, सेट पर हैं 60 सुरक्षाकर्मी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता सलमान खान ने धमकियों के बीच 'बिग बॉस' की शूटिंग शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सेट पर 60 सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं और किसी को भी आधार कार्ड के वेरिफिकेशन के बिना सेट पर जाने नहीं दिया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, शूटिंग खत्म होने तक सब लोगों को सेट पर रहना होगा।