सलमान नशे में थे, मुझे गालियां दी फिर हमारे बीच हाथापाई हुई: सुभाष घई ने सुनाया किस्सा
फिल्ममेकर सुभाष घई ने एक पुराने किस्से को याद करते हुए बताया कि फिल्म 'युवराज' बनने से पहले एक पार्टी में उनकी अभिनेता सलमान खान से हाथापाई हो गई थी। बकौल सुभाष, सलमान नशे में थे और वह गालियां देने लगे थे। सुभाष ने बताया कि पिता सलीम खान के कहने पर सलमान ने बाद में उनसे माफी मांगी थी।