सलमान से ₹5 करोड़ की डिमांड करने वाले आरोपी ने मांगी माफी, कहा- गलती से मेसेज भेजा
अभिनेता सलमान खान के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप नंबर पर धमकी भरे मेसेज में ₹5 करोड़ मांगने वाले शख्स ने माफी मांग ली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप नंबर पर एक नया मेसेज भेजकर बताया गया कि पुराना मेसेज गलती से भेजा गया था। बकौल पुलिस, मेसेज भेजने वाले शख्स की लोकेशन झारखंड में मिली है।