सलमान संग 3 घंटे मीटिंग की थी: अभिनेता के 'आपका नाम तक नहीं पता था' बयान पर अशनीर
भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर ने अभिनेता सलमान खान के 'आपका नाम तक नहीं पता था' बयान के बाद प्रतिक्रिया देते हुए बताया है, "ब्रैंड कोलैबोरेशन के लिए सलमान के साथ मई 2019 में 3 घंटे मीटिंग थी।" एक X पोस्ट में ग्रोवर ने लिखा, "मैं तब पब्लिक फिगर नहीं था। उन्हें मैं याद नहीं तो कोई बात नहीं।"