सलमान के घर के अंदर खाली खोखा मिला है: ऐक्टर के घर के बाहर हुई फायरिंग पर क्राइम ब्रांच
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह हुई फायरिंग को लेकर मुंबई की क्राइम ब्रांच ने बताया है कि गोली चलाने वाले अज्ञात लोग महाराष्ट्र से बाहर के हैं। क्राइम ब्रांच ने कहा, "ऐक्टर के घर के अंदर एक खाली खोखा मिला है।" इससे पहले पुलिस ने बताया था कि घटना के वक्त सलमान घर पर ही थे।