सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर्स को बंदूकें सप्लाई करने वाले 2 आरोपी अरेस्ट

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर्स को बंदूकें सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक अनुज थापन नामक आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था और उस पर वसूली व आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज हैं।

Load More