सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर्स को बंदूकें सप्लाई करने वाले आरोपी मुबंई लाए गए
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर्स को बंदूकें सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों की पंजाब से गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुंबई लाया गया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया। गौरतलब है कि दोनों ने पनवेल (मुंबई) में 15 मार्च को दो पिस्तौलें डिलीवर की थीं।