सलमान के घर के बाहर फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई के भाई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को लुकआउट सर्कुलर जारी किया। एक अधिकारी के मुताबिक, अनमोल ने गोलीबारी की ज़िम्मेदारी ली थी और जांच में उसकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस मामले में लॉरेंस बिश्नोई को भी हिरासत में ले सकती है।