सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में छठा आरोपी हरियाणा से किया गया गिरफ्तार
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने छठे आरोपी हरपाल सिंह उर्फ 'हैरी' को फतेहाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है। हैरी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। बकौल रिपोर्ट्स, हैरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया।