सलमान के घर से बांद्रा पुलिस स्टेशन के लिए लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बुक की गई कैब, युवक अरेस्ट
मुंबई पुलिस ने बताया है कि ऐक्टर सलमान खान के घर से बांद्रा पुलिस स्टेशन तक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कैब बुक करने को लेकर गाज़ियाबाद के युवक (20) को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, युवक ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कैब बुक कर मज़ाक किया था जिसे 2 दिनों की हिरासत में भेजा गया है।