सलमान के जीजा आयुष शर्मा की कार का मुंबई में हुआ ऐक्सिडेंट, कार में मौजूद नहीं थे ऐक्टर
अभिनेता सलमान खान के जीजा-ऐक्टर आयुष शर्मा की कार का मुंबई में ऐक्सिडेंट हो गया है। हालांकि, इस दौरान आयुष कार में मौजूद नहीं थे और घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ है। घटना तब हुई जब कार का ड्राइवर फ्यूल स्टेशन की ओर जा रहा था और नशे में धुत एक अन्य ड्राइवर ने कार को टक्कर मार दी।