सलमान के बॉलीवुड में 35 साल हुए पूरे, लिखा- '35 साल 35 दिनों की तरह बीत गए'
अभिनेता सलमान खान के बॉलीवुड में 35 साल पूरे हो गए हैं। सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों का वीडियो मोंटाज शेयर कर लिखा, "35 साल 35 दिनों की तरह बीत गए, आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया❤️।" सलमान (57) ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1988 में रिलीज़ हुई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी।