सलमान के साथ पहली बार 'सिकंदर' में काम करेंगी रश्मिका, ईद 2025 पर होगी रिलीज़

फिल्म प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने बताया है कि अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' में अभिनेत्री रश्मिका मंदणा काम करेंगी। यह पहली बार है जब सलमान और रश्मिका किसी फिल्म में एकसाथ काम करेंगे। फिल्म ईद 2025 के मौके पर रिलीज़ होगी और रश्मिका ने कहा कि 'सिकंदर' का हिस्सा होकर वह खुश हैं।

Load More