सलमान को अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही हैं, वह अपनी इमेज में अटक गए हैं: राजकुमार संतोषी
फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने कहा है कि सलमान खान को अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा, "वह किसी भी तरह की फिल्म कर सकते हैं लेकिन अक्सर अपनी इमेज में अटक जाते हैं। मैं चाहता हूं कि वह किरदार को जिएं।" बकौल संतोषी, सलमान सुपरस्टार हैं लेकिन हर फिल्म में उन्हें सलमान खान बनने की ज़रूरत नहीं है।