सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' के निर्माता बाबूभाई लतीवाला का हुआ निधन
बॉम्बिनो वीडियो कैसेट्स के प्रमुख बाबूभाई लतीवाला का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। निर्माता का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। बॉम्बिनो वीडियो कैसेट्स के तहत बाबूभाई ने अभिनेता सलमान खान व ऐक्ट्रेस पूजा डडवाल की 'वीरगति' (1995) और चंकी पांडे, मोनिका बेदी व इंद्र कुमार की 'तिरछी टोपीवाले' (1998) जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।