सलमान खान की भांजी अलीज़े अग्निहोत्री बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू: रिपोर्ट
'पिंकविला' की रिपोर्ट के अनुसार, ऐक्टर सलमान खान की भांजी अलीज़े अग्निहोत्री फिल्ममेकर सौमेंद्र पाधी की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बकौल रिपोर्ट, उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और यह फिल्म 2023 में रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि अलीज़े, सलमान की बहन अल्वीरा अग्निहोत्री व फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं।