सलमान खान के घर के अलावा आरोपी रफीक ने 2 ऐक्टर्स के घर की रेकी की थी: मुंबई पुलिस
मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया है कि राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने ऐक्टर सलमान खान के घर के अलावा बॉलीवुड के 2 अन्य अभिनेताओं के घर की भी रेकी की थी। क्राइम ब्रांच के अनुसार, मोहम्मद रफीक ने सलमान के घर का वीडियो शूट किया था और उसे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भेजा था।