सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले दोनों लोगों को किया गया अरेस्ट

अभिनेता सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर रविवार को गोलियां चलाने वाले दोनों लोगों को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भुज (गुजरात) से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की ज़िम्मेदारी ली थी।

Load More