सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के दोनों आरोपी 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजे गए
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है, दोनों आरोपियों की गुजरात में गिरफ्तारी हुई थी और मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें मुंबई लाया गया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की ज़िम्मेदारी ली थी।