सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने फोन पर की उनसे बात
मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर 2 अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान से फोन पर बातचीत की है। शिंदे ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर से भी बात कर खान की सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी। खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।