सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में राजस्थान से गिरफ्तार हुआ एक और आरोपी
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार हुए आरोपी मोहम्मद चौधरी ने शूटर्स सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे देने और रेकी करने में मदद की थी। बकौल पुलिस, चौधरी को राजस्थान से मुंबई लाया जा रहा है।