सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में बिहार से हिरासत में लिए गए 5 लोग
अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बिहार के पश्चिमी चंपारण से 5 लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ मुंबई ले गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिरासत में लिए गए पांचों लोग आरोपी शूटर विक्की गुप्ता के करीबी हैं। मामले में अब तक 8 गिरफ्तारियां हुई हैं।