सलमान खान के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर जमा हुए फैन्स पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अभिनेता सलमान खान के 57वें जन्मदिन पर मंगलवार को मुंबई में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनके फैन्स जमा हो गए। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान अपनी बालकनी में आकर फैन्स का अभिवादन करते नज़र आ रहे हैं। सलमान को देखकर फैन्स ने सड़क जाम कर दी जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।

Load More